योगी इफेक्ट: जो पुलिस बरसों में भी चीजें बरामद नहीं कर पाती थी उसने 72 घंटे में ही खोज निकाली 27 लापता लड़कियां



शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस ने सख्त निर्देश मिलने के बाद दर्जनों लापता लड़कियों को ढूंढ निकाला है। एसपी सीटी केबी सिंह ने इलाके के पुलिसवालों को अलग-अलग थानाक्षेत्रों से गायब हुईं 39 लड़कियों के पेंडिंग मामलों को निपटाने के निर्देश दिए जिसके बाद पुलिस ने चंद घंटों के भीतर 27 लड़कियां खोज निकाली।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने इन लड़कियों को खोज निकालने के लिए सिर्फ 72 घंटे का समय लिया। अन्य 12 लड़कियों की खोज अभी जारी है।

गौरतलब है कि इस काम में लापरवाही बरतने के लिए 8 सब इंस्पेक्टरों का पहले ही पुलिस लाइन्स में तबादला किया जा चुका है और समान रैंक के 24 अन्य को बेहतर प्रदर्शन के लिए 48 घंटों का वक्त दिया गया है।
ये 39 मामले धारा 363(किडनैपिंग) और 366(किडनैपिंग, शादी के लिए मजबूर किए जाने) के तहत पेंडिंग थे। इनमें से कुछ केस ऐसे भी थे जो की 2015 और 2016 के थे जिनका निपटारा अब तक नहीं किया गया था।
लापता लड़कियों में से दो को 30 किमी की दूरी से बचाया गया, तीन को 55 किमी दूर से खोज निकाला गया। दूसरी ओर एक लड़की को चंडीगढ़ से वापस लाया गया और दो को इलाहाबाद से।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'बचाई गईं ज्यादातर लड़कियां नाबालिग हैं। इनमें से कई अपनी मर्जी से घर से भागी थीं और अपनी पसंद के लड़के से शादी रचाना चाहती थीं। जिन लड़कों के साथ ये भागीं थीं, उनके खिलाफ भी नाबालिग की किडनैपिंग का केस दर्ज किया जाएगा।'

Post a Comment

Previous Post Next Post