जानिए हिंदू धर्म में पहली रोटी गाय को खिलाने के पीछे क्या है मान्यता


कवरेज इण्डिया धर्म कर्म: जैसा कि आपको पता ही है कि हिंदू मान्यता के अनुसार तथा हमारे शास्त्रों के अनुसार भी हमारी गाय को माता माना गया है ऐसा कहा जाता है कि गाय में सभी प्रकार के देवी देवता वास करते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि गाय की सेवा करने से ही हमें भगवान मिल जाते हैं वह हमसे बहुत ज्यादा प्रसन्न हो जाते हैं। यहां तक कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी इंद्र की पूजा को रुकवा कर गौ माता की पूजा की थी इसी बात से हमें पता लग जाता है कि गौ सेवा का कितना ज्यादा पुण्य है।

गाय का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है घरों में यह बहुत ज्यादा चली हुई परंपरा है कि जब भी खाना बनता है तो पहला खाने की रोटी जो है सबसे पहले गाय को खिलाई जाती है इस काम को करने से हमारे घर में हमेशा ही खुशहाली रहती है। कहते हैं गाय को पहली रोटी खिलाना से भगवान को भोग लग जाता है ऐसा माना जाता है कि गाय को अगर हम सबसे पहले भोजन कराएं तो हम अपने जितने भी देवी देवता है उनको भोग लग अपने आप लग जाता है।

वह प्रसन्न हो जाते हैं जिससे कि घर में हमेशा ही सुख शांति का माहौल बना रहता है जैसा कि पहले के लोग हमेशा गाय को चारा खिलाते थे हरी घास खिलाते थे लेकिन आजकल सब लोग वहां से जंगल कटवा कर वहां पर अपने मकान बनवा रहे हैं इसलिए गाय को हरी घास खिलाना बहुत मुश्किल हो जाता है इसी कारण चलते बहुत से लोग घर की सबसे पहली रोटी गाय को खिलाते हैं वैसे भी सभी जीवो का ध्यान रखना हमारा परम कर्तव्य है।

Post a Comment

Previous Post Next Post