दुनियासभी देशों के कुछ नियम कायदे होते हैं, जिन्हें उस देश के नागरिक को निभाना पड़ता हैं। कहीं शराब पर पाबंदी है, तो कहीं क्लब जाना होता है मना। इन नियमों से अलग कई देशों में महिलाओं को लेकर अजीबोगरीब नियम बनाए जाते हैं। ये नियम किसी खाप या मुखिया के द्वारा नहीं बल्कि उन देशों की सरकार बनाती है। इन नियमों का पालन न करने पर सजा का प्रावधान भी होता है। आज हम आपको ऐसे कुछ देशों के महिलाओं के लिए बनाए गए नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मिसौरी-
अमेरिका की मिसौरी नामक जगह पर महिलाओं के अंडर गारमेंट्स पहनने पर सख्त पाबंदी है। अगर महिला इन्हें पहनती है तो उसे नियम का उल्लंघन माना जाता है। ऐसे में महिला को जुर्माना भरने के लिए सजा दी जाती है।
इटली-
इटली में अगर कोई लड़की बीमार है और जो लड़की सुंदर नहीं दिखती है उसको चीज फैक्ट्री में जाना बैन है। हालांकि ये नियम अब वहां लगभग खत्म हो चला है, लेकिन वहां के पिछड़े इलाकों में इस नियम को अब भी फॉलो किया जाता है।
ईरान-
ईरान में महिलाएं पुरुष प्लेयर्स को नहीं देख सकती हैं। उनके मेल प्लेयर्स के मैच देखने पर पाबंदी है। इसके अलावा अपने पार्टनर के साथ या किसी भी पुरुष के साथ बैठकर भी मैच नहीं देख सकते हैं।
कैरोलिना-
अमेरिका के कैरोलिना जगह पर महिलाओं के पहनावे से जुड़ी पाबंदी है। यहां अमेरिका के आम पहनावे के उलट महिलाओं को पूरे 16 गज का कपड़ा पहनना जरूरी है।
वेटिकन सिटी-
वेटिकन सिटी को ईसाईयों का सबसे पवित्र देश के रूप जाना जाता है। वेटिकन सिटी में महिलाओं को मतदान का अधिकार नहीं है। यहां हर परिवार में सिर्फ पुरुष ही मतदान कर सकते हैं।
Tags:
ajab gajab


