ये है विश्व का सबसे बड़ा हिन्दु मंदिर, जानिए इसकी विशेषताओं​ के बारे में


एक ऐसा देश जहां पर है विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर तथा विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है लेकिन वहां कोई हिन्दू नहीं है। जी हाँ आज हम ऐसे ही एक देश की बात करने जा रहे हैं जिसके फ्लैग का चिन्ह भी हिन्दुओं का एक मंदिर है।

सबसे पुराना है हिंदु धर्म:
हिन्दू धर्म विश्व का एकमात्र धर्म है, जो सबसे प्राचीन है। यह धर्म 12 हजार वर्ष से भी पुराना है। हिन्दू धर्म में मूर्ति पूजा और ध्यान पर विशेष जोर दिया जाता है। यह किसी से नहीं छुपा है कि हिन्दू धर्म का वैभव उस मध्य काल में बहुत ज्यादा था। इस बात के कई सबूत पेश किये जाते हैं कि विश्व के कई देशों में पहले सनातन धर्म ही था।

कम्बोडिया में है सबसे बड़ा हिंदू मंदिर:
अंकोरवाट मंदिर विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर है और यह विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है जो कम्बोडिया देश के अंकोर में है जो सिमरिप शहर में मीकांग नदी के किनारे बसा हुआ है तथा इसका फैलाव सेकड़ो वर्ग मील में है।

हिन्दू देवता विष्णु का मंदिर:
यह हिन्दू देवता विष्णु का मंदिर है जबकि इसके पूर्ववर्ती शासको ने यहाँ बड़े-बड़े शिव के मंदिरो का निर्माण करवाया था। इसका पुराना नाम यशोधपुर था व इस मंदिर का निर्माण राजा सूर्यवर्मन द्वितीय के शासन काल 1112 से 1153 ईस्वी के दौरान बनवाया गया था। इस मंदिर के चित्र को कम्बोडिया के राष्ट्रीय ध्वज में छापा गया है।
यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है, जो हिन्दुओं के आराध्य देव हैं। इंडोनेशिया के निवासी इसे पानी में डुबा हुआ मंदिर का बगीचा कहते हैं।
यहां नही हिंदु:
जिस देश में विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर है जहाँ 100 फीसदी लोग हिन्दू धर्म को मानते थे तो आज वहां से हिन्दू कहाँ गायब हो गये है? कम्बोडिया देश जहाँ विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर तो है लेकिन वहां कोई हिन्दू लोग क्यों नहीं है? तो इस बात का जवाब इतिहास के अनुसार लिखा गया है कि लोगों ने दूसरे धर्मों को अपना लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post