कवरेज इण्डिया दैनिक भविष्यफल गुरूवार 30 मार्च, जानिए आज क्या करें क्या न करें



कवरेज इण्डिया दैनिक भविष्यफल।
 मेष राशि :- राशि वालों आर्थिक स्थिति बेहतर होगी | इस साल वाहन और मकान दोनों के लिये ऋण लेने का योग बन रहा है | लेकिन उम्मीद है कि आप इस काम में पूरी सावधानी बरतेंगे और लिया गया कर्ज आप पर बोझ नहीं बनेगा | ऋण मुक्ति मन्त्र 21 बार रोज पढ़ें |

वृष राशि :- जीवन स्तर के सुधार के लिये ऋण लेंगे | अचल संपत्ति और वाहन दोनों में सुधार होगा जो आपके लिये मुनाफे की नजर से बेहतरी की वजह बनेगा | साल ख़त्म होते होते ये बोझ कम हो जायेगा साथ ही अगले साल तक ये बोझ, बोझ न रह कर खिलौना बन जायेगा | पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके ऋण मुक्ति मन्त्र को 23 बार जरुर पढ़ें |

मिथुन राशि :- राशि वालों इस साल नये कर्ज लेंगे लेकिन कर्ज लेने में सावधानी वरतें क्योंकि मुनाफे और आमदनी का ऋण से तालमेल विठाकर ही कर्ज लेना उचित रहेगा | इस मामले में चूक भारी पड़ सकती है | इस लिये कर्ज लेने से पहले परिस्थितियां का सटीक आंकलन कर लेना बेहतर होगा | ऋण मुक्ति मन्त्र को 25 बार रोज पढ़ें |


कर्क राशि :- ऋण बढ़ेगा | ऋण और रोग दोनों से ही बचने की कोशिश करनी होगी साथ ही आमदनी की बढ़ोत्तरी का जरिया भी खोजना होगा | मौजुदा आमदनी पर्याप्त नहीं है, लेकिन सावधान आमदनी बढ़ाने के चक्कर में आपके कदम भटक सकते हैं, सावधान रहें | ऋण मुक्ति मन्त्र को 20 बार रोज पढ़ें |

सिंह राशि :- साल के शुरू में ही ऋण ले लेंगे लेकिन साल ख़त्म होते – होते बोझ हल्का हो जायेगा | शादी ब्याह के लिये रिश्तेदारों से व्यक्तिगत कर्ज लेंगे जो समय के साथ खुद ही निपट जायेगा | ऋण मुक्ति मन्त्र को पूर्व दिशा की ओर मुंह करके 32 बार रोज पढ़ें |

कन्या राशि :- अचल सम्पत्ति में पूँजी निवेश करने के लिये ऋण लेंगे जो शीघ्र ही आपके लिये मुनाफे का साधन बन जायेगा | काफी लम्बे समय बाद आप ऋण का स्वाद चखेंगे और वो भी मजे के लिये | ये ऋण बोझ न होकर खिलौना होगा और जल्द ही उतर जायेगा | उत्तर दिशा की ओर मुंह करके 24 बार रोज पढ़ें |

तुला राशि :- राशि वालों कर्ज के मामले में आपको सावधान रहना होगा | मौजुदा ग्रह कर्ज लेने के लिये अनुकूल परिस्थितियों का संकेत नहीं दे रहा है | इसलिये बहुत जरुरत पड़ने पर ही ऋण लेने का विचार बनायें | ऋण मुक्ति मन्त्र को पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके 27 बार रोज पढ़ें |

वृश्चिक राशि :- राशि वालों ये वर्ष भी आपके लिये ऋण और तनाव से मुक्ति का है | इस समय का आनंद लें | अचल संपत्ति के निर्माण में हल्का फुल्का ऋण लेना पड़ सकता है जो हंसते खेलते उतर जायेगा | ऋण मुक्ति मन्त्र को 21 बार रोज पढ़ें |

धनु राशि :- धनु राशि वालों कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं है लेकिन चल और अचल संपत्ति की खरीद के लिये जल्द ही कर्ज लेंगे और तीन साढ़े तीन वर्षो में ये कर्ज उतर जायेगा | ऋण मुक्ति मन्त्र को ईशान दिशा की ओर मुंह करके 54 बार पढ़ें |

मकर राशि :- मकर राशि वालों आमदनी बढ़ेगी और कर्ज लेने से बचेंगे | जरुरत होने पर भी आप कर्ज लेना avoid करेंगे | आने वाले महीनो में किसी रचनात्मक काम के लिये कर्ज लेना पड़ सकता है | ऋण मुक्ति मन्त्र 26 बार रोज पढ़ें |

कुम्भ राशि :- राशि वालों आर्थिक स्थिति बेहतर होगी | इस साल वाहन और मकान दोनों के लिये ऋण लेने का योग बन रहा है | लेकिन उम्मीद है कि आप इस काम में पूरी सावधानी बरतेंगे और लिया गया कर्ज आप पर बोझ नहीं बनेगा | पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके 31 बार रोज पढ़ें |

मीन राशि :- आपको अपने पुराने मकान के रिनोवेशन, मांगलिक कार्य या किसी नये प्रोजेक्ट के लिये बहुत थोड़ी मात्रा में, आसानी से अदा होने वाला ऋण लेना पड़ेगा | ऋण मुक्ति मन्त्र 21 बार रोज पढ़ें |

रोज ऐसे ही राशिफल पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post