एक रात बिस्तर गर्म करने के लेती है लाखों रुपए



नई दिल्ली। रूस की रहने वाली 21 साल की विक्टोरिया इवाचोया ने अपने काम से दुनिया में सनसनी मचा दी है। आपको जानकर हैरानी होगी देखने में बेहद ही खूबसूरत ये महिला लोगों का बिस्तर गर्म करती है, जिसके बदले वो काफी मोटी रकम लेती है।​


कस्टमर की लगी रहती है लाइन...
आम तौर पर लोग ठंडे बिस्तर पर नहीं सोना चाहते हैं, इसी का फायदे उठाते हुए विक्टोरिया ने बिस्तर गर्म करने का काम शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि एक घंटे बिस्तर पर लेटकर वो लोगों का बेड गर्म करती है। उनकी माने तो बिस्तर गर्म करने के बाद लोगों में पॉजिटिव एनर्जी आ जाती है, जिससे रात को अच्छी नींद आती है। इसके बदले वो उनसे अच्छी खासी रकम लेती है। उसने बताया कि एक दिन का वो करीब 55 सौ रुपए लेती है, जबकि एक महीने का एक लाख से ज्यादा का चार्ज करती है। विक्टोरिया के इस सर्विस के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है। बढ़ती मांग को देखते हुए वह अब महिलाओं की एक टीम तैयार कर रही है।


फिजिकल संपर्क नहीं होता
विक्टोरिया ने बताया कि ग्राहक की जरूरत के समय वह सेवा में पहुंच जाती है। लेकिन विक्टोरिया ने बताया कि इस दौरान किसी भी तरह का फिजिकल संपर्क नहीं होता है। ऐसी किसी स्थिति से बचने के लिए वह अपने साथ पैनिक बटन रखती हैं। इससे सिक्योरिटी टीम उन तक पहुंच जाती है। विक्टोरिया ने बताया कि सिंगल पुरुष ही उनका प्रमुख मार्केट है। लेकिन वह सबकी मदद करना चाहती हैं, इसलिए महिलाओं के सर्विस मांगने पर वह उनके बिस्तरों को भी गर्म करने के लिए तैयार हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post