यदि आप किसी पराई औरत के चक्कर में है या फिर किसी पराई स्त्री से संबंध बनाना चाहते है तो आप बहुत गलत कर रहे है। हम आपको हरगिज आपको ऐसा करने कि अनुमति नहीं देते है लेकिन शायद आप हमारी बात ना भी माने तो हम आपको समझाने की कोशिश कुछ बातों के माध्यम से करेंगें।
शास्त्रों के अनुसार हर व्यक्ति अपने कर्मों का फल पाता है जो अच्छा करेगा वो अच्छा फल पाएगा और जो बुरा करेगा वो अपने बुरे कर्मों का बुरा ही नतीजा भुगतेगा। जो लोग धर्म, देवता और पितरों का अपमान करते है ऐसे व्यक्ति पापी, मूर्छित कहलाते है और ये लोग नर्क में जाते है। नर्क में लोगो को अपने-अपने कुकर्मों के अनुसार दंडित किया जाता है और उस नर्क को झेलने की अवधि भी उसके किये गए पाप के अनुसार ही तय होती है। उसी प्रकार जो व्यक्ति हर वक्त क्रोध में रहता है, कलह करने वाले, सदा दूसरों को धोखा देने वाले, शराब पीने वाले, मांस खाने वाले, दूसरों के बारे में बुरा सोचने वालो को भी नर्क जाना पड़ता है।
जो दूसरों को ठगते है, चोरी करते है, दान नही करते है, नौकरों के साथ बुरा व्यवहार करते है, जो बुरे काम करने वाले का साथ देते है वो भी नर्क में ही स्थान पाते है। ठीक इसी अनुसार पराई स्त्री के साथ बनाए जाने वाले नाजायज संबंधों को भी बुरे कर्मों की श्रेणी में रखा गया है और इस काम के भी कई परिणाम भुगतने पड़ते है।
शास्त्रों के अनुसार किसी पराई स्त्री के साथ सम्भोग करना पाप माना जाता है और ऐसे इंसान को सीधे नर्क में जाना पड़ता है। वही किसी स्त्री के ऊपर बुरी नज़र रखने वाले, किसी पराई स्त्री के साथ संभोग करने कि सोच रखने वाले लोगो को भी नर्क में ही जगह दी जाती है।
Tags:
ajab gajab
