मेष (Aries): शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। सर्दी, कफ, बुखार की पीड़ा सताएगी। धर्म का काम करने में खर्च बढ़ेगा। लुभावने ऑफरों में न पड़ें। जमीन, मकान आदि के दस्तावेजों में ठगी होने की संभावना है।
वृषभ (Tauras): गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होने का योग है। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क बनेंगे। परिजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएंगे। प्रवास-पर्यटन का योग है।
मिथुन (Gemini): आज आपका हर एक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। घर, ऑफिस और सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अवरोध दूर होंगे और मार्ग आसान बनेगा।
कर्क (Cancer): शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि के अवसर आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्य, देवदर्शन और यात्रा से आनंद होगा। नौकरीपेशा वालों को लाभ होगा।
सिंह (Leo): गणेशजी आपको स्वास्थ्य के बारे में विशेष ध्यान रखने की चेतावनी देते हैं। बीमारी के कारण खर्च करना पड़ेगा। क्रोध और वाणी को वश में रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। अनैतिक कार्यों में शामिल न हों।
कन्या (Virgo): सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख के पलों का अनुभव होगा। भागीदारी के लिए समय अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं।
तुला (Libra): आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक दिन है। उनके काम में यश और सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी।
वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आज आपमें शारीरिक व मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। परिवार में कलह का वातावरण रहने से आपका मन उदास रहेगा। अनिद्रा सताएगी। धन की हानि होगी।
धनु (Sagittarius): गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का पूरा दिन सुखमय बीतेगा। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हर एक कार्य सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
मकर (Capricorn): मन की दुविधाएं आपमें निर्णय शक्ति का अभाव पैदा करेंगी। परिणाम स्वरूप उलझन का अनुभव होगा। तबीयत थोड़ी नरम-गरम रहेगी। वाणी पर संयम नहीं होगा और वाद-विवाद में पड़ने से मनमुटाव होगा।
कुंभ (Aquarius): आज आप आनंद, उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। नए कार्य की शुरुआत लाभदायक साबित होगी। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी।
मीन (Pisces): आनंद-उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएंगे। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा।
Tags:
dharm karm
