कवरेज इण्डिया भविष्यफल 31 जनवरी मंगलवार, जानें किस पर होगी बजरंग बली की कृपा



मंगलवार का दिन बजरंगबली का दिन माना जाता है। इस दिन बजरंगबली की सच्ची श्रद्धा से पूजा-अर्चना करने पर वे अपने भक्तों के सारे कष्ट हर लेते हैं। आइए जानते हैं आज किस राशि के जातकों का दिन रहेगा मंगलकारी....

मेष :-
मेष राशि के जातकों का मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेगा, नाजुक संबंधों में संतुलित व्यवहार एवं मधुर वाणी का प्रयोग करें।

वृष :-
कोई नई जिज्ञासा वृष राशि के जातकों के मन को अपनी ओर आकर्षित करेगी, भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।

मिथुन :-
किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मिथुन राशि के जातकों का मन चिंतित होगा, किसी विद्वान के विचारों से प्रभावित मन में उत्साह का संचार होगा।

कर्क :-
कर्क राशि के जातक स्वयं पर भरोसा रख योजनाओं को सुचारु रुप से क्रियान्वित करें, सगे-संबंधों में सरल एवं व्यावहारिक बनने की कोशिश करें।

सिंह :-
सिंह राशि के जातकों का मन किसी महत्वपूर्ण को निर्णय लेने में दुविधाग्रस्त होगा, जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।

कन्या :-
समस्याओं के समाधान हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा, महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।

तुला :-
आज आपको कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, इस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा, वहीं जीवन साथी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।

वृश्चिक :-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए क्षमता से परे किसी कार्य की जिम्मेदारी लेना हानिकारक हो सकता है, रोजगार में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।

धनु :-
नए समीकरण से कार्य क्षमता बढ़ेगी, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे, जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।

मकर :-
कोई नई जिज्ञासा मन को आकर्षित करेगी, भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी, रोजगार क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ :-
पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे, नियोजित कार्यकुशलता से प्रगति के लिए आशान्वित होंगे।

मीन :-
सभी प्रकार के दायित्वों की पूर्ति हेतु संतुलित योजना पर चलें, किसी महत्वपूर्ण निर्णय में संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post