रितिक को पीछा छोड़ जैन बने एशिया के sexiest man


रितिक को पीछा छोड़ जैन बने एशिया के sexiest man

लंदन,  बालीवुड एक्टर रितिक रौशन को पछाड़ते हुए इस बार ब्रिटिश सिंगर जैन मलिक 2016 के एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष बन गए हैं। वहीं रितिक दूसरे स्थान पर हैं। वन डायरेक्शन के पूर्व सदस्य जेन (23) ने लगातार दूसरे साल यह खिताब अपने नाम किया है। साल 2015 में लंदन के एक वीकली अखबार इस्टर्न आई द्वारा कराए गए चुनाव में भी जेन ने ही जीत हासिल की थी।
बता दें कि सिंगर और सॉन्ग राइटर ने वन डायरेक्शन छोड़ने के बाद भी अपने करियर में काफी शोहरत हासिल की है।
सोशल मीडिया पर कराए गए इस चुनाव में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, भारतीय टेलीविजन एक्टर आशीष शर्मा और सुपरस्टार सलमान खान टॉप 5 में शामिल हैं।
इस लिस्ट में शाहरुख खान 17वें नंबर पर हैं। वहीं रणवीर सिंह ने 10वीं और शाहिद कपूर ने 7वां स्थान हासिल किया है।
एक्ट्रेस के बारे में बात करें तो बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जिनकी हालीवुड फिल्म 'ट्रीपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' जल्द ही रिलीज होने वाली है, वह पिछले सप्ताह जारी की गई एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में टॉप पर थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post