जानिए बृहस्पतिवार को ही क्यों पहने जाते है पीले कपड़े

जानिए बृहस्पतिवार को ही क्यों पहने जाते है पीले कपड़े

जीवन में रंगों का एक अलग ही महत्व है। शरीर और मन को स्वस्थ्य रखने के लिए रंगों का सही संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। रंग हमें कभी हसांते है तो कभी दुखी भी करते है। रंग हमारे विचारों को प्रभावित करते हैं व हमारी सफलता व असफलता के कारक भी बनते हैं। आज जानते है कि गुरुवार को पीला ही रंग क्यों पहनते है। बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु और साईं बाबा की अराधना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि दोनों ही देवताओं को पीला रंग पसंद है। इसलिए लोग भगवान को प्रसन्न करने पीला रंग पहनते है।
ज्योतिष में बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। इसे गुरु भी कहा जाता है। क्योंकि यह ग्रह आकार में सभी ग्रहों से बड़ा है। इसलिए बृहस्पतिवार को गुरु की पूजा और पीले रंग का खास महत्वी है। पीले रंग को हिन्दू धर्म में शुभ माना जाता है। यह सादगी और निर्मलता का प्रतीक है।
बृहस्पति को पीले धातु जैसे तांबा और सोने से जोड़कर देखा जाता है। भगवान विष्णु को भी पीला रंग पसंद है जिससे की अगर आप बृहस्पतिवार को पीला वस्त्र पहनकर निकलते है तो आप पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहेगी।
ऐसा भी कहा जाता है कि अगर किसी लड़की की शादी में विलंभ हो रहा है तो उसे बृहस्पतिवार को पीले रंग के कपड़े पहनने शुरू कर देना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post