इलाहाबाद। पत्रकार के पिता के निधन पर शोक

Image result for शोक

कवरेज इण्डिया के लिए डा० भगवान प्रसाद उपाध्याय की रिपोर्टइलाहाबाद।  भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष और अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार अद्वेैत दशरथ तिवारी के पिता एवं ख्यातिलब्ध वैद्य पंडित जगत नारायण तिवारी के निधन पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ परिवार शोक संतप्त है दुख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को धीरज बंधाये.  भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की शोक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में सिविल लाइन कार्यालय में हुई जिसमें शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई शोक सभा का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद शुक्ल ने किया जिसमे राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर हीरामणि त्रिपाठी ,  राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय ,  राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुंदर सिंह पटेल ,राष्ट्रीय सलाहकार अरुण कुमार सोनकर, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मंगला प्रसाद तिवारी, प्रांतीय महासचिव उत्तर प्रदेश सचिंद्र श्रीवास्तव, प्रांतीय कार्यालय सचिव कुलदीप शुक्ला, मंडल अध्यक्ष प्रभाशंकर ओझा महासचिव कमल नारायण शुक्ल, जिला अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, मंडल संरक्षक अनुपम शुक्ला ,राजेश कुमार मिश्र, महासचिव राम कुमार शर्मा ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण कुमार गिरी ,उमापति राही , विद्या कांत मिश्र , अरविंद शर्मा  , पंडित प्रभाकर भट्ट  ,  सिद्धनाथ द्विवेदी, मुनेश कुमार मिश्रा, पवनेश  पवन, अश्वनी कुमार उपाध्याय , शिवम मिश्रा  , सुनील कुमार मिश्र  ,संजय श्रीवास्तव ,  होरीलाल  , ज्ञानेंद्र पाठक ,  जगदीश सिंह  , बृजेश पांडे ,  राजेश निषाद आदि दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post