प्रतापपुर के श्री बज्रांग आश्रम में 'रविवार की रसोई' का 159वां आयोजन, 'मदद फाउंडेशन' ने परोसा पौष्टिक भोजन सामाजिक


खबर प्रभात न्यूज़ ब्यूरो प्रयागराज 

प्रतापपुर के देवली स्थित श्री बज्रांग आश्रम में सामाजिक संस्था 'मदद फाउंडेशन' द्वारा संचालित 'रविवार की रसोई' का 159वां सप्ताह रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। निर्धारित समय के अनुसार, संस्था की समर्पित टीम दोपहर में आश्रम पहुंची, जहां आश्रम के संचालक श्री धीरज द्विवेदी ने मंत्रोच्चार के साथ सभी पदाधिकारियों अमृता तिवारी, मंगला प्रसाद तिवारी, आदर्श पाठक, कुशलेश दूबे का अंगवस्त्र और पुष्पमाला से भावपूर्ण स्वागत किया। 

इसके उपरांत, मदद फाउंडेशन की ओर से आश्रम में रहने वाले ब्राह्मण बटुकों के लिए 'रविवार की रसोई' का आयोजन किया गया, जिसमें घर का बना स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन परोसा गया। यह उल्लेखनीय है कि मदद फाउंडेशन विगत तीन वर्षों से निरंतर गरीब, निराश्रित और जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क भोजन और पानी की व्यवस्था कर रहा है, जिसके तहत यह पहल समाज सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण बन चुकी है। 

श्री बज्रांग आश्रम में वेद, वेदांग, व्याकरण, साहित्य और कर्मकांड जैसे विषयों की शिक्षा दी जाती है, जो भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने आश्रम के विद्यार्थियों के साथ समय बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 'मदद फाउंडेशन' की इस नेक पहल ने एक बार फिर सामाजिक एकजुटता और मानवता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मंगला प्रसाद तिवारी, महासचिव अमृता तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलेष दुबे, जिलाध्यक्ष गंगापार आदर्श पाठक, संतोष दूबे, कृष्णकांत ओझा, धीरेन्द्र नारायण मिश्र, धर्मेन्द्र नारायण मिश्र, सत्यम, नेहाल, दक्ष, कृष्ण देव पाण्डेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post