सेल्फी के लिए लाल कपड़ा दिखाकर रोकी राजधानी एक्सप्रेस, ड्राइवर ने किया पीछा तो भाग निकला युवक

Image result for rajdhani express
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे से जुड़ा हुआ एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें अलीगढ़ जिले के पोरा स्टेशन पर एक युवा ने लाल कपड़ा दिखा कर सियालदह राजधानी एक्सप्रेस को रोक दी ताकि वह सेल्फी ले सके. शुक्रवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी.
जैसे ही सेल्फी लेने के बाद युवक भागने लगा, तब ड्राइवर ने पीछा, लेकिय लड़का भागने में कामयाब रहा.

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक सेल्फी लेने के बाद लड़का फरार हो गया. ट्रेन को रोकने के लिए ड्राइवर को इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी. इस वाकये के बाद हाथरस में रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. यह ट्रेन दिल्ली की तरफ आ रही थी और अपने समय से थोड़ी देरी से चल रही थी.
ट्रेन के साथ सेल्फी लेने वाली यह पहली घटना नहीं है. इससे पहेले भी तीन छात्रों ने मिलकर यूपी के टुंडला के नजदीक पटरी पर पत्थर रख दिया था ताकि वे भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के ट्रेन के साथ सेल्फी ले सकें. इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया था, हालांकि बाद में नाबालिग होने के कारण तीनों को बेल पर रिहा कर दिया गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post