गंगा सफाई के लिए केन्द्र सरकार ने जारी किए चार हजार करोड़ रुपए: योगी आदित्यनाथ


लखनउ, उत्तर प्रदेश।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि केन्द्र सरकार ने 'नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट के लिए चार हजार करोड़ रुपए जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सूबे में गंगा के किनारे बसे सभी 985 गांव में शपथ कार्यक्रम आयोजित कर 'नमामि गंगे’ योजना को सफल बनाया जाएगा।
योगी ने सोमवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने नमामि गंगे योजना पर कोई काम ही नहीं किया। लगता है कि विकास से उसका कोई सरोकार ही नहीं था। केन्द्र की 60 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं को उत्तर प्रदेश में लागू ही नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि 'नमामि गंगे’ देश की जल संस्कृति को बचाने की योजना है। राज्य में इसे लागू ही नहीं करने दिया गया। गंगा उत्तर प्रदेश से करीब एक हजार किलोमीटर होते हुए आगे जाती है। पन्द्रह जिले और 985 गांव को तृप्त करती है। गंगा को निर्मल और अविरल बनाए रखने के लिए इन गांवों में शपथ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके जरिए गंगा को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ दिलाई जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post