बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2 चौथे दिन भी पड़ी सब पर भारी, लगातार बढ़ता जा रहा कलेक्शन


बाहुबली 2 ने चौथे दिन की परीक्षा भी पास कर ली है। माना जाता है
कि हर फिल्म के लिए सोमवार बॉक्स ऑफिस का टेस्ट होता है। अगर इस दिन
फिल्म टिक गई तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकने के लिए ही आई
है।
बता दे की अब खबर है कि बाहुबली 2 ने ये सोमवार की परीक्षा भी पास कर ली है।
रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को भी बाहुबली की Occupancy कम नहीं हुई
है। लोग अभी भी फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंच रहे
हैं।

कुछ लोग इसे दोबारा भी देख रहे हैं और यही कारण है कि सोमवार को भी
फिल्म 75 प्रतिशत की Occupancy के साथ ओपनिंग की है। और माना जा रहा
है कि केवल हिंदी बाहुबली 35 करोड़ से ज़्यादा की कमाई
करेगी।
वैसे 75 प्रतिशत दर्शक, सलमान खान – आमिर खान की फिल्मों को ओपनिंग
के दिन मिलते हैं। हालांकि यहां ये देखना भी ज़रूरी है कि सोमवार को
साउथ और महाराष्ट्र में छुट्टी का दिन था। ऐसे में फिल्म ने जमकर कमाई
की है।
फिल्म ने 95 प्रतिशत की ओपनिंग की थी जो सुलतान और दंगल से ज़्यादा
थी। दूसरे दिन भी बाहुबली 2 ने दंगल और सुलतान की Occupancy को पीछे
छोड़ दिया है। और इसलिए माना जा रहा है कि दूसरे दिन भी फिल्म 40
करोड़ के लगभग कमाई कर सकती है।
हिंदी सर्किट में पहले दिन भी फिल्म ने करीब 80 प्रतिशत की ओपनिंग
की थी जो रईस औऱ काबिल की मिली हुआ ओपनिंग से ज़्यादा है। यानि कि
बाहुबली 2 हिंदी में भी रिकॉर्ड कायम कर सकती है और देखा जाए तो ये
किसी भी हिंदी डब फिल्म के लिए उपलब्धि है।
वहीं फिल्म इंटरनेशनल टॉप 20 फिल्मों में तो शामिल हो ही रही है।
जानिए अब तक का बॉक्स ऑफिस स्कोर –


#1 फिल्म – पीके

बॉक्स ऑफिस इंटरनेशनल – 792 करोड़
बॉक्स ऑफिस इंडिया – 339 करोड़
स्टारकास्ट – आमिर खान, अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, सुशांत सिंह
राजपूत
डायरेक्टर – राज कुमार हिरानी
प्रोड्यूसर – विधु विनोद चोपड़ा


#2 फिल्म – दंगल

बॉक्स ऑफिस इंटरनेशनल – 728 करोड़
बॉक्स ऑफिस इंडिया – 312 करोड़
स्टारकास्ट – आमिर खान, फातिमा सना शेख, सनाया मल्होत्रा
डायरेक्टर – नितेश तिवारी
प्रोड्यूसर – यूटीवी मोशन पिक्चर्स
<!–
–>

#3 फिल्म – बजरंगी भाईजान

इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस – 626 करोड़
बॉक्स ऑफिस इंडिया – 320 करोड़
स्टारकास्ट – सलमान खान, हर्षाली मल्होत्रा, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी,
करीना कपूर
डायरेक्टर – कबीर खान
प्रोड्यूसर – सलमान खान फिल्म्स , इरोज़ इंटरनेशनल
<!–
–>

#4 फिल्म – सुलतान

बॉक्स ऑफिस इंटरनेशनल – 582 करोड़
बॉक्स ऑफिस इंडिया – 300 करोड़
स्टारकास्ट – सलमान खान, अनुष्का शर्मा
डायरेक्टर – अली अब्बास ज़फर
प्रोड्यूसर – यशराज फिल्म्स

#5 फिल्म – धूम 3

बॉक्स ऑफिस इंटरनेशनल – 542 करोड़
बॉक्स ऑफिस इंडिया – 280 करोड़
स्टारकास्ट – आमिर खान, कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा
डायरेक्टर – विजय कृष्ण आचार्य
प्रोड्यूसर – यशराज फिल्म्स
<!–
–>

#6 फिल्म – चेन्नई एक्सप्रेस

बॉक्स ऑफिस – इंटरनेशल – 422 करोड़
बॉक्स ऑफिस इंडिया – 226 करोड़
स्टारकास्ट – शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण
डायरेक्टर – रोहित शेट्टी
प्रोड्यूसर – रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट

#8 फिल्म – 3 इडियट्स

बॉक्स ऑफिस इंटरनेशनल – 395 करोड़
बॉक्स ऑफिस इंडिया – 202 करोड़
स्टारकास्ट – आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधवन
डायरेक्टर – राजकुमार हिरानी
प्रोड्यूसर – विधु विनोद चोपड़ा
<!–
–>

#9 फिल्म – दिलवाले

बॉक्स ऑफिस इंटनेशनल – 394 करोड़
बॉक्स ऑफिस इंडिया – 148 करोड़
स्टारकास्ट – शाहरूख खान, काजोल, वरूण धवन, कृति सैनन
डायरेक्टर – रोहित शेट्टी
प्रोड्यूसर – रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट

Post a Comment

Previous Post Next Post