बाहुबली 2 के बाद अब बनेगी बाहुबली 3


बाहुबली एक ऐसी फिल्म बन गई है, जिसकी कमाई के आगे किसी भी फिल्म के टिकने की कोई गुंजाईश नहीं है. वह बाहुबली की कहानी हो या फिर इसका स्टार कास्ट, इसने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है. बाहुबली एकलौती ऐसी फिल्म है जिसने रिलीज़ से पहले और रिलीज़ के बाद कई रिकार्ड्स अपने नाम किये हैं. बाहुबली के निर्देशक ने ये घोषणा की है कि भले ही बाहुबली की कहानी बड़े पर्दे पर ख़त्म हो जाए, पर इसकी दुनिया का कभी अंत नहीं होगा..
बाहुबली 2 के बाद बाहुबली 3 भी होगी बड़े पर्दे पर .

एक हिंदी एंटरटेनमेंट वेबसाइट की माने तो बाहुबली के बाद अब बाहुबली 3 भी बनने जा रही है. बाहुबली के डायरेक्टर राजामौली ने बताया है कि बाहुबली 2 के बाद बाहुबली का तीसरा भाग भी बनाया जाएगा. हालांकि फिल्म के इस भाग को लेकर उन्होंने और कुछ जानकारी नहीं दी है. लेकिन इस बारे में बात करते हुए राजामौली ने कहा है कि बाहुबली की कहानी को और नहीं खींचा जाएगा. उनके मुताबिक बाहुबली 3 की कहानी को नए सिरे से बनाने के बारे में सोचा जा रहा है.  इसके अलावा बाहुबली के तीसरे भाग में प्रभास नहीं होंगे. .
ये हो सकता है बाहुबली 3 बनने का कारण .

जैसा कि आप जानते हैं, बाहुबली 2 में भल्लाल देव की मौत के बाद उसका पिता बिज्जल देव जीवित रहता है. लेकिन जिस तरह से उसका किरदार दिखाया गया है, उसे देखकर तो यही लगता है कि वह शांत बैठनेवालों में से नहीं है. हो सकता है उसे अगले भाग में राजामौली अपने बेटे का बदला लेते हुए दिखाएं..

बाहुबली और अवंतिका की शादी है अभी बाकी.
बाहुबली के पहले भाग में भले ही तम्मना भाटिया को अवंतिका का किरदार निभाते हुए देखा गया था. लेकिन दूसरे भाग में उनकी उपस्थिति लगभग न के बराबर दिखाई दी. भले ही बाहुबली अपनी मां देवसेना से मिल गया हो, लेकिन प्रेमिका अवंतिका के साथ उसकी शादी नहीं दिखाई गई. हो सकता है बाहुबली के तीसरे भाग इन दोनों की शादी दिखाई जाए..

Post a Comment

Previous Post Next Post