इलाहाबाद में माहौल बिगाडऩे का प्रयास, कब्रिस्तान में काटी गई गाय

Image may contain: 3 people, people standing and outdoor

इलाहाबाद : संगमनगरी इलाहाबाद में आज कुछ लोगों ने माहौल को खराब करने का प्रयास किया। यहां एक कब्रिस्तान में गाय को काटा गया। कब्रिस्तान में गाय का शव मिलने पर लोगों ने काफी हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने माहौल को संभाल लिया है।
इलाहाबाद के अटाला कब्रिस्तान में आज सुबह तड़के कुछ लोगों ने एक गाय को काटकर फेंक दिया। सुबह जब लोगों ने वहां पर गाय का शव देखा तो माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। जब लोगों को पता चला कि तड़के कब्रिस्तान में गाय को काटा गया है तो वहां देखने वालों की भीड़ लग गई। इसके बाद लोगों ने काफी हंगामा किया। हिंदूवादी संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने अतरसुइया थाना घेर लिया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और माहौल को किसी तरह से नियंत्रण में लिया। अब यहां पर स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है। यहां पर कब्रिस्तान में गाय काट जाने के प्रकरण की जांच अब पुलिस कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post