तीन बच्चों को छोड़ इंजीनियरिंग के स्टूडेंट संग फरार हुई महिला, कहानी जान पुलिस भी

तीन बच्चों को छोड़ इंजीनियरिंग के स्टूडेंट संग फरार हुई महिला, कहानी जान पुलिस भी रह गई हैरान

 बिहार  मिस कॉल से हुई बातचीत ने पहले तो दो अजनबियों में जान पहचान करायी फिर ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया जिसने तीन बच्चों की परवरिश पर ही ग्रहण लगा दिया. मामला बिहार से जुड़ा है जहां पुलिस ने अजब प्रेम की गजब कहानी को सुलझाने का दावा किया है.

मिस कॉल से जन्म लेने वाले प्यार में एक शादीशुदा इस कदर अंधी हो गई की तीन बच्चों को छोड़ अपने प्रेमी संग फरार हो गई. पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को झारखंड के पलामू जिले से बरामद कर लिया है. प्रेमिका जहां तीन बच्चों की मां है वहीं प्रेमी विश्रामपुर इंजीनियरिंग कॉलेज का तृतीय वर्ष का छात्र है.

प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला के तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र 11, 9 और 6 वर्ष है. इस प्रेम कहानी का खास पहलू यह है की प्रेमी और प्रेमिका अब भी एक दूसरे से अलग नही रहना चाहते हैं. प्रेमी अपनी प्रेमिका के तीनों बच्चे को रखने को तैयार है वहीं प्रेमिका भी अपने प्रेम की खातिर तीनों बच्चों को छोड़ने को राजी है.

पुलिस के मुताबिक बेगूसराय के तेधडा की रहने वाली लडकी और पलामू के रहने वाले आशीष के बीच एक दिन मिस काॅल से पहचान हुई. तीन वर्ष पहले आए इस मिस काॅल ने धीरे-धीरे एक दूसरे के दिल में प्रेम जगाना शुरू कर दिया और इसका परिणाम यह हुआ कि तीन बच्चों की मां ने प्रेमी से शादी रचा ली.

प्रेमी यह नही जानता था कि उसकी प्रेमिका के एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन बच्चे हैं और वो शादीशुदा है. इस सबंध मे प्रेमिका के पहले पति ने एक दिन नगर थाने में अपनी पत्नी के लापता हो जाने का मामला दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस हरकत मे आई और प्रेमी और प्रेमिका केा मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया.

Post a Comment

Previous Post Next Post