नई दिल्ली, पाकिस्तान दुनिया के 13 सबसे खतरनाक देशों में शामिल है। एजेंसी वीरिस्क मैपलक्राफ्ट ने अपराधिक सूचकांक के आधार खतरनाक देशों की यह सूची जारी की है। अध्ययन के मुताबिक पूरे पाकिस्तान में राजनीतिक और धार्मिक तनाव फैल रहा है। वहां अक्सर आतंकवादी हमले होते रहते हैं। इस हफ्ते भी सोमवार को पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आर्मी बेस को आतंकवादियों ने निशाना बनाया है। इसलिए यह देश सबसे खतरनाक जगहों में शामिल किया गया है।
अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के हालात सबसे खराब
अध्ययन के मुताबिक दुनिया के ज्यादातर खतरनाक देश मध्यपूर्व, अफ्रीका, दक्षिण एशिया और लैटिन अमेरिका में है। यह सभी देश कम विकसित हैं, जहां राजनीतिक तंत्र बार-बार बदलता रहता है। यानी राजनीतिक अस्थिरता है। इस माहौल में ¨हसा की आशंका बढ़ जाती है। खासकर लैटिन अमेरिका में ड्रग्स तस्करी से समस्या बढ़ रही है।
खतरे का आकलन
वीरिस्क मैपलक्राफ्ट एजेंसी पर्यावरण, आर्थिक, राजनीतिक, अपराध और आतंकवाद जैसे मानकों के आधार पर दुनिया में खतरे का आंकलन करती है। इस बार खतरनाक देशों की यह सूची ड्रग्स तस्करी, अपहरण, फिरौती, लूट और आतंकवाद के आधार तैयार की गई है।
तीन सबसे खतरनाक देश
अफगानिस्तान
इस देश में सबसे ज्यादा हिंसा होती है। तालिबान जैसे कट्टरपंथी संगठनों के अलावा हेरोइन का व्यापार स्थितियों को बदतर बना रहा है।
इस देश में सबसे ज्यादा हिंसा होती है। तालिबान जैसे कट्टरपंथी संगठनों के अलावा हेरोइन का व्यापार स्थितियों को बदतर बना रहा है।
ग्वांटेमाला
अमेरिका महाद्वीप का यह देश ड्रग्स तस्करी की गिरफ्त में है। यह हर हफ्ते औसतन 91 हत्याएं होती हैं।
अमेरिका महाद्वीप का यह देश ड्रग्स तस्करी की गिरफ्त में है। यह हर हफ्ते औसतन 91 हत्याएं होती हैं।
मैक्सिको
यहां से दक्षिण और उत्तरी अमेरिका में ड्रग्स तस्करी होती है। सुरक्षा बल बजट कटौती का सामना कर रहे हैं, जिससे पूरे देश में आतंरिक सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। यहां निवेश करने वाले वसूली, चोरी और कर्मचारियों के अपरहण जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

ये हैं 10 संकट ग्रस्त देश
नाइजीरिया, कोलंबिया, लीबिया, सोमालिया, अल साल्वाडोर, वेनेजुएला, होंडोरास, सीरिया, इराक और पाकिस्तान
- 13 खतरनाक देशों में शामिल पाकिस्तान
- 198 देशों में किए गए अध्ययन के आधार पर दावा
Tags:
world