No title


घंटी प्राचीन काल से महत्व में रही है। घंटी अक्सर आप मंदिरों में या घर में बजाते ही हैं। मंदिर में घंटी बजाने का केवल धार्मिक महत्व ही नहीं इसका वैज्ञानिक महत्व भी है। घंटी के इस्तेमाल से आप कई सारी परेशानियों से बच सकते हो। आइये जानते हैं घंटी क्यों बजाई जाती है। सबसे पहले जानते हैं कितनी प्रकार की घंटिया होती हैं।
घंटिया चार तरह की होती हैं। हाथ घंटी, घंटा, गरूड़ घंटी और द्वार घंटी। घर में हाथ घंटी ही बजाई जाती है। वैज्ञानिक आधार पर बात करें तो जब हम मंदिर में घंटी बजाते हैं तब इससे पैदा हुआ कंपन वातावरण में मौजूद विषाणुओं और जीवाणुओं के अलावा सूक्ष्म जीवों को खत्म कर देता है। जिससे वातावरण साफ होता है। इसके अलावा घंटी बजाने से नकारात्मक शक्तियां भी खत्म होती हैं।
जब आप मंदिर में जाकर घंटी बजाते हैं तब मंदिर में देवी देवताओं की मूर्ति जाग्रत हो जाती है। और वे आपको प्रभावशाली रूप में आपकी मदद करते हैं। घंटी बजाने से कई तरह के पाप खत्म हो जाते हैं। घंटी नाद का प्रतीक है। ओम के बाद घंटी को नाद का प्रतीक माना जाता है। घंटी बजाने से हाथों की यौगिक क्रिया भी होती है जिससे हाथों मे दर्द की समस्या दूर होती है। किसी भी पूजा को तभी पूरा माना जाता है जब आरती होती है।
आरती घंटी और शंख के बजने पर ही पूरी मानी जाती है। घंटी समस्याओं का अंत भी करती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में घंटी रहती है वह घर हमेशा बुरी आत्माओं से व बुरी शक्तियों से भी बचा रहता है।

1. अगर आपको लगता है कि घर में आर्थिक समस्या अधिक हो गई है तो वास्तु के अनुसार घर के साउथ वेस्ट कोने में एक भारी वजन की मेटल की कोई चीज रख दें। इससे धन के नए साधन बनते हैं। 

2. इस बात का ध्यान रखें कि घर के नोर्थ जोन में नीला रंग होना चाहिए। इस जोन में लाल रंग भूलकर भी न कराएं। यही नहीं घर के किचन और टॉयलेट आसपास नहीं होने चाहिए। 

3. घर में धन आगम के लिए ये बहुत जरूरी है कि किचन में डस्टबिन, झाड़ू, वॉशिंग मशीन और मिक्सर गाइंडर न रखें। वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि किचन अग्नि को रिप्रेसेंट करता है। किचन में इन चीजों के होने से पैसा घर से बाहर जाता है और करियर में सफलता के मौके भी कम हो जाते हैं।

4. अपने घर की दरवाजे बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दरवाजे 2, 4. 6, 8 की संख्या में हों। यही नहीं घर का मुख्य दरवाजा अगर सिंगल, डबल और ट्रिपल पोल्डर में होगा तो ये घर की आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा है। घर में जहां भी टूटे दरवाजे हों उन्हें फौरन सही करा लें।

5. अगर आपके घर के पानी की बोरिंग गलत दिशा में हुई है तो अपने घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर दक्षिण-पश्चिम कोने में लगाएं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post